SHOCKING!! Akshara Singh शो के दौरान हुई बदसलूकी का शिकार, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखिये VIDEO

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम 8 दिसंबर को झारखंड के गढ़वा जिले में आयोजित हुआ था। यहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई ही थी कि भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Police Lathi Charge At Akshara Singh Programme: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन किसी ना किसी वजह से इंटरनेट की सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2022 एक्ट्रेस के लिए काफी धमाकेदार साबित हुआ है। हांलाकि इस बीच एक्ट्रेस कभी अपने सुपर हॉट गानों की वजह से तो कभी विवादों की वजह से वो खबरों में आ ही जाती हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर अक्षरा सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से खूब बवाल मच गया। दरअसल हाल ही में झारखंड के गढ़वा जिले में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ।

अक्षरा सिंह के साथ हुआ दुर्व्यवहार

आपको बता दें कि बीती रात में 8 दिसंबर को झारखंड के गढ़वा जिले में अक्षरा सिंह का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। यहां कार्यक्रम की शुरुआत हुई ही थी कि भीड़ बेकाबू हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें अक्षरा सिंह को शामिल हुईं थीं।

इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह देरी से पहुंची थीं। इस कारण उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सामने नहीं कराया जा सका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित कर वहां से चले गए, जिसके बाद अक्षरा सिंह और निशा सिंह का नृत्य-गीत कार्यक्रम होना था। 

इसी के साथ ही जैसे ही अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू होने लगा लोगों में स्टेज के पास जाने की होड़ लगने लगी। वहां मौजूद भीड़ बेकाबू होने लगी। लोगों ने कुर्सियां भी तोड़ दीं। ये हंगामा देखने के बाद अक्षरा सिंह वहां से फौरन निकलने लगी। हालांकि अक्षरा सिंह के कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जाने के दौरान हंगामा और तेज हो गया। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अक्षरा सिंह के साथ बदसलूकी हुई। हालांकि कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेत्री को भीड़ के बीच से बाहर निकाला गया। इसके अलावा अन्य कलाकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

पहले भी अक्षरा हो चुकी हैं बदसलुकी का शिकार

आपको मालूम हो कि अक्षरा सिंह आएदिन कही ना कही परफॉरमेंस करने जाती ही हैं। हालांकि कई बार ऐसा हुआ है जब अक्षरा सिंह कही परफॉरमेंस करने जाती हैं तो उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं। इतना ही नहीं फैंस को रोकने के लिए पुलिस को भी बीच में आना पड़ता है। जिस वजह से कई बार लाठी चार्ज भी करना पड़ता हैं और जिसकी वजह से काफी नुक्सान भी हो जाता हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: Akshara Singh का इंटिमेट और बोल्ड अंदाज से भरपूर सॉन्ग ‘Kitne Jhoothe’ लूट रहा हैं दर्शकों का दिल

ताज़ा ख़बरें