Pawan Singh भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब राजनीति में गर्दा उड़ाना जा रहे हैं, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अब अपने करियर की दूसरी पारी राजनीति में कदम रखकर शुरू करने जा रहे हैं।

Pawan Singh: भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह जोकि पिछले कई दिनों से भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पवन सिंह हाल ही में देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से भी मिले। पवन ने इन दोनें से मिलने की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा की थी।

इनी तस्वीरों के देख पवन सिंह के फैंस और मीडिया जगत के लोग अनुमान लगा रहे थे कि वे अब राजनीति में कदम रखने वाले हैं। तो फैंस के यह अनुमान अब ठीक निकला है। पवन सिंह अब राजनीति में अपना हाथ आजमाने वाले हैं। पवन सिंह ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि वे अब राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं।

पवन सिंह ने इंटरव्यू देते हुए बताया कि, ‘’वे बिहार के आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अगर उन्हें आरा से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाता है, तो वे जरूर ही चुनाव लड़ेंगे। पवन ने बताया कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा से चुनाव लडेंगे।’’

अभिनेता पवन सिंह ने बतााया कि, ‘’वे भाजाप की विचारधारा से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे इस पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं। उनका मानना है कि देश के लिए भाजपा ही एक सही पार्टी है, देश का उद्धार सिर्फ भाजपा से ही हो सकता है।’’

बता दें कि, पवन सिंह साल 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे बिहार के आरा से भाजपा के लिए चुनाव लड़ेंगे। पवन ने चुनाव की तैयारियां भी अभी से ही शुरू कर दी हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भाजपा से जुड़ी पोस्ट्स साझा करते रहते हैं। इसके अलावा वे अब ग्राउंड पर भी जाकर लोगों की समस्यों के निवारण पर भी बातचीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Daljeet kaur ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर बताया Nikhil Patel के साथ शादी करने का अनुभव

ताज़ा ख़बरें