Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘यार 75’ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) के सुपर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन स‍िंह के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘यार 75’ (Yaar 75) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।

Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) के सुपर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन स‍िंह के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘यार 75’ (Yaar 75) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

‘यार 75’ गाने में पवन स‍िंह (Pawan Singh Songs) का नया अंदाज नजर आ रहा है। वहीं इस गाने को आवाज भी पवन सिंह ने ही दी है। यह गाना काफी खूबसूरत लोकेशन पर फिल्‍माया गया है। गाने के बोल आसुतोश तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्‍यूजिक आदित्य देव, आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने तैयार किया है। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को काफी मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है।

ये भी पढ़े: Amrapali Dubey का ये बोल्ड लहंगा लुक देख फैंस हुए पागल, एक्ट्रेस की अदाए लग रही है कातिलाना

Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song Yaar 75

पवन सिंह का यह गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह की अपनी एक ख़ास फैन फॉलोइंग हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं।

बता दे, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के वो एक्टर है जिनका हर एक गाना लोगों के बीच सुर्खियों में रहता है। आएदिन पवन सिंह अपने गानों से लोगों का दिल खुश कर देते है। मालूम हो, पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुवात सिंगर के तौर पर की थी लेकिन एक्टिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टर को लोगों के बीच और भी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा वेतन लेने वाले एक्टर है जिन्हें एक फिल्म के 50 लाख से अधिक राशि मिलती है।

ताज़ा ख़बरें