Pawan Singh ने याद किए अपने संघर्ष के दिन बोले साइकिल से शो में गाना गाने जाया करता था

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह जोकि इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म हर हर गंगे की शूटिंग में व्यस्त है, उन्होंने अपने लाईफ से जुड़े कई अनकहे किस्सो को साझा किया है

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह जोकि अपने फिल्मों और सॉन्ग्स को लेकर खबरों में बने रहते हैं। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं, वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पवन सिंह को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

पवन जोकि अब जहां भी परर्फोम करने जाते हैं, तो उनके पीछे कई लोग होते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पवन सिंह शो में परर्फोम करने के लिए अपने चाचा की साइकिल से जाया करते थे। इस बात का खुलासा अभिनेता पवन सिंह ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में किया है।

पवन सिंह ने इस इंटरव्यू में अपने संघर्ष के याद करते हुए बताया कि, ‘’एक ऐसा भी समय था जब उन्हें घरों और मदिंरों में परर्फोम करने के लिए अपने चाचा की साइकिल से जाना पड़ता था। उन्होंने अपने शुरुआत के करियर में पैसो की काफी तंगी देखी है।’’

इसके अलावा अभिनेता ने बताया कि, ‘’वे रातभर शोज में गाना गाया करते थे और कभी-कभार ही उन्हें सोने का समय मिलता था। जब भी वे बीच में सो जाते थे,तो उनके चाचा उन्हें उठा दिया करते थे। लेकिन उनके सिंगिंग टैलेंट को उनके चाचा ने ही पहचाना था। उनके चाचा ने ही उन्हें सिंगर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था। सिंगिंग के चलते पवन सिंह ने अपनी पढ़ाई भी नहीं पूरी कर पाई थी।’’

बहरहाल इतना संघर्ष करने के बाद पवन सिंह की मेहनत रंग लाई और वे आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार है। उनकी फिल्मों और सॉन्ग्स के दर्शक हमेशा दीवाने रहते हैं। पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिलहाल अपनी फिल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म ‘हर हर गंगे’ एक पैन इंडिया फिल्म है। पवन सिंह की इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और बंगाली में भी रिलीज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के तेलुगू सॉन्ग Bathukamma पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

ताज़ा ख़बरें