Pawan singh और Monalisa का भोजपुरी गाना ‘Pala Satake’ हुआ वायरल

मोनालिसा (Monalisa) और पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी गाना ‘पाला सटाके’ (Pala Satake) यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल।

Bhojpuri Song Pala Satake: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना अक्सर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक माने जाने वाले जोड़ी मोनालिसा (Monalisa) और पवन सिंह (Pawan Singh) ने भोजपुरी दर्शकों को कई हिट फिल्में दिए है। जिसके गाने आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा देते है। हालही में इस जोड़ी का एक गाना यूट्यूब पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ता नजर आरहा है। यह गाना है ‘पाला सटाके’ (Pala Satake) जिसे भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे है।

बता दे, इस गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। डांस के मूव्स तो इतने बोल्ड है जिसे देख किसी का भी मूड ख़राब हो सकता है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में इस जोड़ी ने लाल रंग का ऑउटफिट पहना है जो वाकही बहुत ही बोल्ड लग रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। बेड की सजावट काफी आकर्षित है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जबिक इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। ये गाना फिल्म ‘सरकार राज’ का है।

ताज़ा ख़बरें