Khesari lal Yadav Video Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जिनको यूट्यूब का बादशाह भी कहा जाता है। हालही में, उनका एक गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है। हालही में खेसारी का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं। इस वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ जबरजस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 218,017,294 बार देखा जा चूका हैं।
इस वीडियो में खेसारी और काजल का जबरजस्त रोमांस भी देखने को मिल रहा हैं। वीडियो में आप देख सकते है काजल का गुलाबी और हरे रंग का लहंगा बहुत ही खूबसूरत लग रहा हैं।
इस वायरल वीडियो के गाने के बोल है ‘पागल बनाइबे का रे पतरकी’ (Pagal Banaibe Ka Re Patarki) इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया हैं। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा हैं। वही गाने को म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया हैं। इस वीडियो को खेसारी और काजल राघवानी पर फिल्माया गया हैं। काजल राघवानी वीडियो में जबरजस्त ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।
बता दे, इस गाने को भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखा और सुना जाने वाला गाना बताया जा रहा है। मालूम हो, खेसारी लाला यादव रियलिटी शो बिगबॉस 13 के कंटेस्टेंट भी रह चुके है। अब तक एक्टर को भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी एक्टर एक्ट्रेसेस के साथ काम करता देखा जा चूका है।
खेसारी और काजल की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। दोनों ने अब तक इंडस्ट्री को कई हिट फिल्मे दे चुके हैं। वही बात काजल राघवानी की करे तो एक्ट्रेस दर्शकों के दिल में बस्ती हैं। काजल राघवानी ने बहुत ही कम समय में बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग बना ली हैं। काजल राघवानी के हर गानों को खूब पसंद किया जाता हैं।