दुर्गा पूजा के मौके पर रिलीज हो रही है Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'लिट्टी चोखा' इस दुर्गा पूजा के मौके पर रिलीज की जा रही है,देखिये वीडियो में पूरी खबर

Khesari Lal Yadav Movie Litti Chokha: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ (Litti Chokha) इस दुर्गा पूजा के अवसर पर देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं , जिन्होंने बताया कि हमारी फ़िल्म पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। इसलिए हमने इसके रिलीज का शुभ मुहूर्त दुर्गा पूजा का रखा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फ़िल्म हमारी तरफ से तोहफा होगा।

ये भी पढ़े: सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘बाप जी’ हो रही है रिलीज़, बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है फिल्म की कहानी

ताज़ा ख़बरें