Khesari Lal Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘देखी सुघराई’ का छाया जादू

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों इंटेरटनेट पर धूम मचाए हुए हैं। अब खेसारी लाल और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का भोजपुरी गाना ‘देखी सुघराई’ (Dekhi Sughraee) इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों इंटेरटनेट पर धूम मचाए हुए हैं। अब खेसारी लाल और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का भोजपुरी गाना ‘देखी सुघराई’ (Dekhi Sughraee) इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘देखी सुघराई’ (Dekhi Sughraee) गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को खेसारी लाल ने ही गाया है। दर्शकों पर एक बार फिर से खेसारी लाल की आवाज का जादू चल गया। इस गाने के बोल आज़ाद सिंह ( Azad Singh) ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने तैयार किया है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh का भोजपुरी गाना ‘खोजेला कुँवार’ ने तोडा रिकॉर्ड, कुछ ही समय में लूटा फैंस का दिल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song

इस गाने के बोल लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि यह गाना भी हिट लिस्ट में शामिल हो गया है। ‘देखी सुघराई’ (Dekhi Sughraee) गाना वर्ल्डवाइल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2018 को रिलीज किया गया था।

इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हलाकि यह पहली बार नहीं है जब खेसारी का कोई गाना पसंद किया जा रहा हो। इससे पहले भी खेसारी के कई गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके है।

आपको बताते चले खेसारी लाल यादव के अपनी करियर की शुरुवात सिंगर के तौर पर की थी। लेकिन एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने माने के बाद उन्हें सफलता हासिल हुई। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी इंडस्ट्री पर दबदबा रखते है। एक्टर और सिंगर खेसारी को उनकी स्टाइल के लिए भी जाना जाता है।

ताज़ा ख़बरें