Khesari Lal Song: खेसारी और अंतरा सिंह के इस नए रोमांटिक भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, न्यू लुक देख फैंस हुए दीवाने

Khesari Lal New Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सभी गाने भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। हालही में खेसारी का एक नया गाना ‘देख गारी मत द’ यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Khesari Lal New Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सभी गाने भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। हालही में खेसारी का एक नया गाना ‘देख गारी मत द’ यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। जो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में एक्टर्स की ड्रेसिंग बहुत ही लाजवाब हैं। इस गाने को खुद खेसारी और अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी है।

खेसारी लाल का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Songs) ‘देख गारी मत द’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस गाने को यू-ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को अबतक 75 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। दर्शकों को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। यह गाना ‘देख गारी मत द’ (Dekha Gari Mat Da) को यू-ट्यूब पर स्पीड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल ने जारी किया है।

यहाँ देखे खेसारी लाल यादव का नया गाना:

(Source: Youtube) Khesari Lal New Video Song

खेसारी लाल और अंतरा सिंह द्वारा गाए इस गाने के बोल बहुत ही अलग अंदाज में है और गाने लिरिक्स को गजब का माहौल बनाने लायक हैं। गाने में खेसारी और अंतरा की रोमांटिक और थोड़ी सी नटखट केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को अब तक 75 लाख दर्शकों का प्यार मिल चूका हैं।

बता दें इसे पहले खेसारी लाल यादव का एक और गाना ‘लभर से शादी’ (Lover Se Shadi) 8 सितंबर को रिलीज हुआ था। इस गाने को भी खूब पसंद किया गया। इस गाने को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दे, खेसारी लाल यादव ने अपनी करियर की शुरुवात सिंगर के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया और सफल साबित हुए।

ताज़ा ख़बरें