Hit Bhojpuri Devi Geet 2020: पवन सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक इन भोजपुरी सितारों के देवी गीत ने मचाया धमाल

Hit Bhojpuri Devi Geet 2020: नवरात्रि (Navratri 2020) के शुभ अवसर पर भोजपुरी सितारों ने जमकर धमाल मचाया। इस वर्ष भोजपुरी देवी गीतों की धूम काफी देखने को मिली। भोजपुरी सितारों के इन देवी गीतों को भक्तों ने खूब पसंद किया। इन भोजपुरी देवी गीतों में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर अक्षरा सिहं (Akshara Singh) और प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के कई हिट गीतों की गूंज सुनाई दी।

Hit Bhojpuri Devi Geet 2020: नवरात्रि (Navratri 2020) के शुभ अवसर पर भोजपुरी सितारों ने जमकर धमाल मचाया। इस वर्ष भोजपुरी देवी गीतों की धूम काफी देखने को मिली। भोजपुरी सितारों के इन देवी गीतों को भक्तों ने खूब पसंद किया। इन भोजपुरी देवी गीतों में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर अक्षरा सिहं (Akshara Singh) और प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) के कई हिट गीतों की गूंज सुनाई दी। पवन सिंह का भोजपुरी देवी गीत ’11 ग्यारह रुपईया’ के साथ खेसारी लाल का देवी गीत ‘सरकार बनी माई के’ मंदिरों में जमकर धमाल मचाया। वही आम्रपाली के देवी गीत ने सबको किया इमोशनल।

खेसारी लाल का देवी गीत ‘सरकार बनी माई के

आपको बता दे सरकार बनी माई के’ के गीत को खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav Devi Geet) ने अपनी मधुर आवाज दी है। इस गीत के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और गाने के संगीत रोशन सिंह ने तैयार है। ये देवी गीत भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। वही अब तक इस देवी गीत को 40 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

पवन सिंह का नया गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’

पवन सिंह का ये देवी गीत ‘पहले पर्ची पे लिख ला’ के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। इस देवी गीत का संगीत छोटे बाबा (बसही) ने तैयार किया है। इस भजन को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसे Wave Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह का यह नया भजन काफी पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह का नया गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’

आपको बताते चले पवन सिंह का देवी गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ के गीतकार संतोष साहिल हैं। इस भजन में संतोष साहिल ने लोगों को लॉकडाउन में खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है। वहीँ इसके संगीतकार आर्या शर्मा है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पवन सिंह के इस देवी गीत में एक अलग ही इमोशनल टच देखने को मिला।

आम्रपाली दुबे का देवी गीत ‘कानून माई तोड़ द’

वही अपनी अदाओं से फैंस को घायल करने वाले आम्रपाली दुबे के फैंस उनके भक्ति गीत ‘कानून माई तोड़ दे’ पर भी खूब प्यार जताते नजर आए। यह गीत मां दुर्गा को समर्पित है, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इस गाने को भोजपुरी भाषा में गाया है। इस गीत में उनकी भक्ति लाखों दर्शकों के दिलों में भक्ति की आस्था जगा दिया है। इस गाने को सुनते ही दिल को एक अलग सा ही सुकून मिलता है।

Hit Bhojpuri Devi Geet 2020

अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ 

भोजपुरी सुपरस्टार ऐक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ दर्शकों को खूब पसंद आया। यह देवी गीत टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जो आते ही वायरल हुआ।

ताज़ा ख़बरें