Female Fan Hug Khesari Lal Yadav: सुपर स्टार के प्रति उनके चाहने वाले फैंस उनकी दीवानगी में क्या कुछ नहीं कर लेते और जब उनको अपने पसंदीदा स्टार से सामने से मिलने का मौका मिल जाये तो क्या ही कहने। ऐसा ही कुछ हुआ बीते दिनों खेसारीलाल यादव की महिला फैन्स के साथ, जिसे खेसारीलाल यादव से जब मिलने का मौका मिला तो वह उनसे लिपट कर रोने लगी। यकीनन ये खुशी के आंसू थे।
यह वाकिया नेपाल के मधेश प्रदेश पतौरा, रौतहट का है, जहां खेसारीलाल यादव एक कार्यक्रम में गए थे। वहां उन्हें एक महिला फैन मिली, जो खुद भी एक स्टेज परफॉर्मर है। उसने खेसारीलाल यादव को देखते ही गले लगा लिया और रोने लगे। उसने कहा कि खेसारीलाल से मिलना उनका सपना था। वे 8 साल की उम्र से खेसारीलाल यादव की फैन हैं।
ये भी पढ़े: Breaking: अनारा गुप्ता ने कैसे पूरा किया फैट टू फिट होने का सफर, पवन सिंह के साथ करने आ रही है धमाल