Khesari Lal New Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल का नया होली गाना ‘दुई रुपया’ दर्शकों के सिर चढ़ा

खेसारी लाल यादव लगातार अपने नए नए गाने लेकर आ रहे हैं। इस बीच उनका एक और नया गाना जमकर वायरल हो रहा है।

Dui Rupaiyan Khesari Lal New Bhojpuri Holi Song: होली आने से पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की ओर से भोजपुरी होली गानों की बारिश हो गई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के दिग्गजों ने होली के मौके (Holi) पर कई गाने रिलीज किए है। इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) टॉप पर हैं। खेसारी लाल यादव लगातार अपने नए नए गाने लेकर आ रहे हैं। इस बीच उनका एक और नया गाना जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दे, वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल के इस गाने के बोल है को ”दुई रुपया” (Dui Rupaiyan). इस गाने में खेसारी का बहुत ही दमदार अंदाज देखने को मिल रहा हैं। खेसारी लाल के इस वीडियो को भोजपुरी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस भोजपुरी होली सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और अनीषा पांडे पर फिल्माया गया है। इस गाने को खुद खेसारी ने अपनी आवाज में गाया है। गाने को आदिशक्ति फिल्म्स (Aadishakti Films) के बैनर तले रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey Bhojpuri Holi Song: रितेश पांडेय के नए होली सॉन्ग ‘खेलब आज होली केहू ना बोली’ का छाया जादू

Dui Rupaiyan Khesari Lal New Bhojpuri Holi Song

इस गाने को अभी तक करीब 87 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। गाने को अंतरा सिंह प्रियंका और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है। गाने में खेसारी लाल का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। यह भोजपुरी डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि खेसारी लाल एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है।

मालूम हो, हर साल खेसारी हर त्योहार के मौके पर दमदार गानों से फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं। खेसारी के नए गाने हो या पुराने यूट्यूब पर इनके सभी गानों को फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता रहता है।

ताज़ा ख़बरें