Dev Singh स्कूल टीचर बन Yamini Singh से कर रहे रोमांस

अभिनेता देव सिंह, यामिनी सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू नज़र आने वाले हैं फिल्म 'जब प्यार केहू से हो जाला' में।

निर्देशक सुजीत सिंह की फ़िल्म ‘जब प्यार केहू से हो जाला’ इन दिनों खूब चर्चे में हैं। लेकिन उससे भी ज़्यादा चर्चा है फ़िल्म में नज़र आने वाले वर्सटाइल अभिनेता देव सिंह (Dev Singh) की।  देव सिंह फ़िल्म में अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें की भोजपुरी फिल्म ‘जब प्यार केहू से हो जाला’ एक लव स्टोरी है। इसमें देव सिंह का किरदार स्कूल के एक साधारण से टीचर की है। और यामिनी सिंह भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं। इसी बीच उनको यामिनी सिंह से प्यार हो जाता है, जबकि यामिनी सिंह को अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) से प्यार होता है। देव सिंह कई बार चाहते हैं कि वे अपने प्यार का इजहार यामिनी से करे। लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाते हैं। तो दर्शकों को यहाँ एक रोमांचक लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा।

 वैसे तो ये लव स्टोरी है , लेकिन इस फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत ही मज़ेदार होने वाला है।  फिलहाल इस फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से लखनऊ में चल रही है और उम्मीद है की जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।

ये भी देखें: भोजपुरी फ़िल्म Mohabbat Mahbub Ke Naam का फर्स्ट लुक हुआ आउट

ताज़ा ख़बरें