Pawan Singh Song: पवन सिंह का एक और हिंदी सैड सॉन्ग हुआ रिलीज, ‘याद आती नहीं’ को देख फैंस हो रहे इमोशनल

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह का नया हिंदी सॉन्ग 'याद आती नहीं' रिलीज़ किया गया है, जो सैड सॉन्ग है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है

Pawan Singh Hindi Sad Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी ने एक बार फिर से भारतीय संगीत जगत में सुर्खियों में है। वजह है उनका नया गाना ‘याद आती नहीं’, जो आज ही रिलीज हुआ है। जो रिलीज़ के साथ ही खूब वायरल भी हो रहा है।

आपको बता दें कि सलीम सुलेमान और पवन सिंह का कोलेब्रेशन इससे पहले गाना ‘बबुनी तेरे रंग’ में देखने को मिला था, जो खूब वायरल हुआ था। उसके बाद अब एक बार फिर से दोनों की दस्तक ने उनके फैंस के बीच जुनून पैदा कर दिया है। तभी गाना ‘याद आती नही’ को वे खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, यह एक इमोशनल गाना है, जो दिल से कनेक्ट होता है। दोनों पिछले कुछ दिनों से इस हिंदी सॉन्ग ‘याद आती नहीं’ को लेकर चर्चा में थे, जिसे लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

इस इमोशनल म्यूजिक वीडियो को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है। गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है। इनका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पीआरओ रंजन सिन्हा है।

बात अगर इस गाने की म्यूजिक वीडियो की करें तो पवन, इसमें एक्टर पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे हैं। मगर वो पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है। पवन एक दम टूट जाते हैं। अगर आपने भी कभी प्यार किया है और दिल टूटा है तो यकीन मानिए गाने के लिरिक्स इतने प्यारे हैं कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

ये भी पढ़े: Breaking: क्या ‘बेस्ट एल्बम सिंगर’ का अवार्ड मिलने से नाराज है खेसारी लाल यादव, उनके करीबी निर्देशक पराग पाटिल ने किया खुलासा

ताज़ा ख़बरें