Bhojpuri Movie: खेसारी लाल यादव की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर हुआ आउट, दर्शकों में दिखा उत्त्साह

भोजपुरी फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। देखे वीडियो में पूरी खबर

Dulhaniya London Se Layenge Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का आज ट्रेलर आउट हो गया है, जो रिलीज के बाद से धमाल मचा रहा है। सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज स्टारर इस फ़िल्म का ट्रेलर एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो बेहद अलग और अपीलिंग है।

इस फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। उन्होंने ट्रेलर रिलीज के बाद कहा कि यह मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। हमारी फ़िल्म का ट्रेलर देखें और फिर पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फ़िल्म भी जरूर देखें। वहीं, फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey Song: सुपरस्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने ‘बरतिया नेवान करिहे’ में महिमा सिंह संग उड़ाया गर्दा, गाने ने मचाया धमाल

ताज़ा ख़बरें