Bhojpuri Holi Song: होली के मौके पर ‘बवाल करेंगे’ खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह, जानिए क्या होगा नया धमाका

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी जल्द होली के मौके पर नया धमाका लेकर आ रहे है। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है

Khesari Lal-Akshara Singh Holi Song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह होली के मौके पर मचाएंगे धमाल  भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी इस बार होली के मौके पर धमाल मचाने आ रहे है। जी हाँ ‘पानी पानी’ और ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने के बाद अब होली के मौके पर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी होली पर बवाल करने आ रहे है। दरअशल खेसारी लाल और अक्षरा के आने वाले गाने का नाम ही है ‘बवाल करेंगे’।

इस गाने का पोस्टर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा। इंस्टाग्राम पर इन दिनों खेसारी लाल और अक्षरा सिंह कई रोमांटिक रील्स बना रहे है जो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। बैक टू बैक खेसारी और अक्षरा के गाने आ रहे है जो काफी चर्चाओं में है। आपको बता दे की खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी काफी सुपरहिट जोड़ी रही है और अब यह जोड़ी एक बार फिर बैक टू बैक फैंस के बीच नया धमाल मचा रही है। 

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के साथ कई हिट गानो को कोरिओग्राफ कर चुके डांस मास्टर रामदेवन भी दोनों कलाकारों के साथ कुछ नया धमाल करने जा रहे है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज कर दी है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जल्द ही फिल्मो में भी नजर आने वाले है लेकिन कब तक फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। आपको बता दे की खेसारी और अक्षरा की जोड़ी कई सुपरहिट फिल्मे एक साथ दे चुकी है और दर्शक दोनों की जोड़ी को एक साथ फिल्मो में देखने के लिए काफी उत्त्साहित है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Movie: एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाएगी खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य की रोमांटिक जोड़ी

ताज़ा ख़बरें