Bhojpuri Actress: आरा की अदाकारा प्रियांशु सिंह भोजपुरी फ़िल्म जगत में मचा रही है धमाल, जानिए कैसे?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्सप्रेशन क्वीन प्रियांशु सिंह अपने डांस और अभिनय से भोजपुरिया दर्शको के दिलो राज कर रही है। आज हम आपको एक्ट्रेस के खूबियों के बारे में बताने वाले हैं। वीडियो में देखिये पूरी खबर

Bhojpuri Actress Priyansu Singh: एक्सप्रेशन क्वीन प्रियांशु सिंह (Priyansu Singh) अपने डांस और अभिनय से भोजपुरिया दर्शको के दिलो राज कर रही है। प्रियांशु सिंह ने साबित कर दिया कि अगर आप किसी भी चीज को मन मे ठान लो और मेहनत करते रहो तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है। बता दे प्रियांशु सिंह पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गृह जनपद आरा से बिलोंग करती है।

प्रियांशु सिंह (Priyansu Singh Bhojpuri Movies) से मिली जानकारी के अनुसार उनकी मातृभूमि आरा बिहार है लेकिन उनका पालन पोषण उड़ीसा में हुआ है और उन्होंने बताया कि मुम्बई में एक हिंदी सीरियल में उनकी कास्टिंग हो गयी थी लेकिन किसी कारणवश वो सीरियल नही कर पायी लेकिन उन्होंने हार नही मानी वापस घर न लौटकर उन्होंने अपनी मातृभाषा भोजपुरी फ़िल्म जगत में ट्राय किया जहाँ 3,4 साल स्ट्रगल करने के बाद फ़िल्म “लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे” जिसमे वो देशी स्टार समर सिंह के साथ नजर आयी और फिर वहीं से प्रियांशु सिंह के फिल्मी सफर का कारवां चलता गया।

आज के इस टाइम में प्रियांशु सिंह ने लगभग भोजपुरी के काफी हीरोज के साथ काम कर चुकी है। अभी हाल ही में प्रियांशु सिंह ने लंदन में 2,3 फिल्मो की शूटिंग कम्पलीट की जिसमे एक रितेश पाण्डेय के साथ और दूसरी अरविंद अकेला कल्लू के साथ इन फिल्मों के नाम अभी अनाउंस नही किये गए है बहुत जल्द पोस्टर के साथ नाम अनाउंस किये जायेंगे।

फिल्मो के अलावा प्रियांशु सिंह का जलवा भोजपुरी अल्बम्स में भी है इनके कई सारे गाने सुपरहिट जिनमे से बलमुआ के हिपिया बहुत ही ज्यादा चर्चित है लोग आज भी इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद दे रहे है। इस साल प्रियांशु सिंह की कई सारी फिल्में आ रही है आप लोग अपना प्यार आशीर्वाद प्रियांशु सिंह पर ऐसे ही बनाये रखे।

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Birthday: खलनायक पप्पू यादव ने जन्मदिन पर मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद

ताज़ा ख़बरें