- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने Babuji Dheere Chalna पर बनाया बोल्ड वीडियो, फैंस ने कहा- हुस्न की मलिका

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती है। अब मोनालिसा ने बाबूजी धीरे चलना पर नया वीडियो बनाया है

- विज्ञापन -

Monalisa New Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। जिसमें उनके कई बोल्ड एंड हॉट फोटो और वीडियो रहते है। अब एक्ट्रेस ने एक पुराने गाने पर ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो बनाया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मोनालिसा खिड़की के पास खड़े होकर बोल्ड पोज दे रही हैं। इसके साथ बैकग्राउंड में ‘बाबूजी धीरे चलना’ गाना चल रहा है। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की जींस और फुल टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं उनके बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। एक्ट्रेस ने मेकअप किया हुआ है और वह कैमरे की तरफ देख कर बात कर रही है। एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

- विज्ञापन -

मोनालिसा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को 19 हजार से ज्यादा लाइक्स और ढेर सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि, ‘हुस्न की मलिका’ और ‘हॉट’। साथ ही कई फैंस आग और दिल वाले इमोजी लगाकर कमेंट कर रहे हैं। मोनालिसा अपने पति के साथ कई हॉट फोटोज भी शेयर करती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्मों की जानकारी भी शेयर करती हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

मोनालिसा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। मोनालिसा इन दिनों टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। वहीं मोनालिसा को कई बार राखी सावंत के साथ स्पॉट किया गया है। ये दोनों इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं। फैंस मोनालिसा के अंदाज को काफी पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से रूबरू होती हैं। उनके फैन्स भी उन्हें लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। फैंस उनकी नई फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

- विज्ञापन -

ये भी पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने Besharam Rang पर किया हॉट डांस, ग्रीन बिकिनी में ढाया कहर

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -