Bhojpuri New Movie: गौरव झा और ऋतु सिंह स्टारर फ़िल्म ‘भागवत गीता’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट जोड़ी गौरव झा व ऋतु सिंह की एक और धमाकेदार फ़िल्म 'भागवत गीता' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें सादे लिबास में गौरव और ऋतु स्वर्ग में नज़र आ रहे हैं।

Bhojpuri New Movie Bhaagwat Geeta: श्रीमद्भागवत गीता की सांकेतिक जयंती के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट जोड़ी गौरव झा (Gaurav Jha) व ऋतु सिंह (Ritu Singh) की एक और धमाकेदार फ़िल्म ‘भागवत गीता’ (Bhaagwat Geeta) का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें सादे लिबास में गौरव और ऋतु स्वर्ग में नज़र आ रहे हैं। उन पर गौरव के हाथ में गिटार बेहद आकर्षक है।

थर्ड डोर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फ़िल्म को लेकर अभिनेता गौरव झा ने बताया कि इस फ़िल्म में कई टेक्नोलॉजी का इस्तमाल किया गया है, इस फ़िल्म में VFX दिखेगा, जो शायद ही अभी तक भोजपुरी सिनेमा में किया गया होगा। एक पूरा गाना जो VFX की मदद से बनाया गया है। इसमें पूरी टीम ने भरपूर कोशिश की है कि आपलोगो को बेहतरीन सिनेमा देने की जैसे मेकिंग आप साउथ के सिनेमा ये हिंदी सिनेमा में देखते है। उस लेवल की मेकिंग की गई है। उसका First Look आप लोगो के सामने है। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे और शेयर करें।

ये भी पढ़ें: Chandra Nandini Song: शिल्पा शेट्टी के फेमस सॉन्ग ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ को मशहूर सिंगर चंद्र नंदनी ने नए तरीके से किया रीक्रिएट

आपको बता दें कि फ़िल्म भगवत गीता के प्रोड्यूसर गौरव झा हैं। रायटर – डायरेक्टर सुनील उपाध्याय हैं। म्यूजिक अभिजीत मजूमदार का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। लिरिक्स राजेश मिश्रा और प्रेम सागर सिंह का है। फ़िल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह के साथ सोनिया मिश्रा, प्रिय वर्मा, सोनू पांडेय, पुष्पेन्द्र सिंह, सी पी भट्ट, अभिषेक, सौम्या रंजन, अनुराग, विकास, इशिका और ऋषभ मुख्य भूमिका में हैं।एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सोनू पांडेय हैं। डीओपी अयूब अली खान का है। एक्शन दिनेश यादव, डांस अंटोनी राजू का है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Movie: प्रेम सिंह और रानी चटर्जी स्टारर फिल्म ‘मेरा पति मेरा देवता है’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

ताज़ा ख़बरें