Akshra Singh ने अपने जिम ट्रेनर के साथ बनाई ऐसी वीडियो, यूजर बोला क्या इसी के साथ MMS वायरल हुआ है?

भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने जिम ट्रेनर के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Akshra Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह जोकि इन दिनों आकांक्षा दुबे की हत्या के न्याय और हाल हीं तथाकथित वायरल हुए एक MMS वीडियो को लेकर खबरों में बनी हुईं है। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपने जिम ट्रेनर के साथ एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। अक्षरा के इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं।

अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल अपने जिम ट्रेनर के साथ एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’ये हैं हमारे ट्रेनर जो 24 घंटे इंग्लिश बोलते हैं क्योंकि हिंदी इन्हें आती ही नहीं। ये हाल मेरा सिर्फ रील में नहीं रियल में भी है इनके साथ।’’ अक्षरा इस वीडियो में अपने जिम ट्रेनर के साथ फनी अंदाज में अंग्रेजी बोलती हुई नजर आ रही है।

अक्षरा की इस वीडियो पर यूजर्स भी अपने कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अक्षरा की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इसी के साथ अभी MMS स्कैंडल वीडियो वायरल हुआ है क्या?’’ इस यूजर को एक यूजर ने लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’गधे फेक वीडियो था वो।’’

हालांकि, अक्षरा के इस वीडियो पर कुछ फैंस मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’गजब बेज्जती है दादा।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप का अंग्रेजी अच्छा है।’’ एक फैन ने लिखा कि, ‘’मतलब उसका थोपड़ा क्यों हिला रहे हो आप।’’ इसके अलावा एक फैन ने लिखा कि, ‘’मस्त रील है दीदी।’’

आपको बता दें कि, हाल ही में अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक फेक MMS वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अभिनेत्री ने मीडिया को चेतावनी दी थी कि इस फेक वीडियो को लेकर कुछ भी अफवाह भरा न लिखे। अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में ‘बाबुल कर दे विदा आज तू प्यार से’ की शूटिंग शुरू की है। उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Gautam Rode-Pankhuri ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, फैंस ने इस अंदाज में दी बधाइयां

ताज़ा ख़बरें