Bhojpuri Video Song: अक्षरा सिंह के इस वीडियो सॉन्ग ने चुराया लाखों लोगों का दिल, एक्ट्रेस की अदाए आपको कर देगी दीवाना

Akshara Singh New Video Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की सुपरस्टार एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना खूब पसंद किया जाता हैं। अक्षरा सिंह की भोजपुरी जगत में अपनी एक अलग ही पहचान है। हालही में एक्ट्रेस का नया गाना जमकर धमाल मचा रहा है। अक्षरा सिंह के गाने को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।

अब हालही में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का सबसे महंगा वीडियो सॉन्ग यू-ट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक जानलेवा लग रहा है।

बता दे, अक्षरा सिंह का नया अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह के इस वीडियो सॉन्ग ‘अरे वाह’ (Arre Wah) को यू-ट्यूब पर अब तक 20 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। उनकी सिंगिंग और एक्टिंग के लाखों की तादाद में दीवाने हैं। उसी का नतीजा है कि उनके गाने रिलीज होने के कुछ समय बाद ही हिट हो जाते हैं।

ये भी पढ़े: Akshara Singh Targeted Anubhav Sinha: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा पर कसा तंज, बोलीं- बनारस के होकर अपनी मातृभाषा को बदनाम कर रहे

Akshara Singh New Video Song

‘अरे वाह’ गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है और ये गाना उन्हीं पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल और संगीत आजाद सिंह ने तैयार किये हैं। गाने के बोले हैं, ‘साथ छोड़ा तूने और मुझ में कमी निकाल दिया…सारी गलती मेरे ऊपर तूने सैया टाल दिया…हैं।

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी वीडियो और फोटो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है। आम मुद्दों पर भी अक्षरा राय देती नजर आती हैं। हाल ही में संसद में जया बच्चन के बयान के बाद अनुभव सिन्हा की टिप्पणी पर अक्षरा सिंह ने जोरदार हमला बोला था। जिसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई थी। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के लिए प्रतिदिन नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ताज़ा ख़बरें