Bhojpuri Holi Gaana: आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘होली खेले महाकाल’ का वीडियो हो रहा है वायरल, देखे वीडियो

यह वीडियो हालही में 4 दिन पहले ही होली के मौके पर रिलीज किया गया है। यह वीडियो आम्रपाली दुबे के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। जि

Aamrapali Dubey New Holi Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की हिट जोड़ी जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। दरअसल यह वीडियो हालही में 4 दिन पहले ही होली के मौके पर रिलीज किया गया है। यह वीडियो आम्रपाली दुबे के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। जिसे उनके फैंस का ढेरों प्यार मिल रहा है।

आएदिन आम्रपाली अपनी फिल्मों और गानों के वीडियो को लेकर यूट्यूब पर छाई रहती हैं। अब उनका नया गाना इन दिनों फैन्स के दिलों पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ निरहुआ की जोड़ी नजर आ रही है।

इस वायरल वीडियो में निरहुआ शंकर भगवान् के किरदार में और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) पार्वती मां के रूप में नजर आ रही हैं। बता दे नया होली सॉन्ग ‘होली खेले महाकाल’ 4 दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लेकर आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमे उन्होंने अपने गाने के बारे में फैंस के साथ शेयर की हैं।

ये भी पढ़े: रितेश पांडे संग चांदनी सिंह की जोड़ी आ रही है एक साथ, 2 फ़िल्मो में मचाएंगे धमाल

Aamrapali Dubey New Holi Song

इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में लिखा है ‘Holi khele Mahakaal released on Aamrapali Dubey Official YouTube channel link in bio @dineshlalyadav’. वहीं अगर इस गाने के बारे में बात करें तो, इसको खुद आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है। गाने को थोड़े ही समय में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

आपको बताते चले भोजुपरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस जोड़ी की फिल्म अक्सर हिट साबित हुई है। इसी के चलते इस गाने को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा को कई बड़ी हिट फ़िल्में दी। इस जोड़ी की फिल्मे देखने के लिए फैंस अक्सर बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

ताज़ा ख़बरें