खेसारीलाल यादव हुए गाना ‘ए राजा तनी जाई ना बहरिया’ के कायल, दी राकेश मिश्रा को बधाई

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को भोजपुरी गाना ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) इतना पसंद आया की उन्‍होंने इस गाने के सिंगर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को मिलकर खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Year 2020 Hit Bhojpuri Song: साल 2020 का सबसे सफल गाना ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) का जलवा आज भी लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। अब इस गाने के कायल भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी हो गए हैं। उन्‍हें यह गाना इतना पसंद आया कि उन्‍होंने इस गाने के सिंगर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को मिलकर खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Year 2020 Hit Bhojpuri Song

उन्‍होंने कहा कि ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ एक बेहतरीन गाना है, जो भोजपुरिया ऑडियंस के दिलोदिमाग पर छाया हुआ है। इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है। राकेश हमारे छोटे भाई हैं।

Year 2020 Hit Bhojpuri Song

उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं कर सकता है। हम उनके इस गाने को मिल रही सफलता के लिए बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री की बेहतरी के लिए हम सब अपना – अपना योगदान यूं देते रहेंगे।

Year 2020 Hit Bhojpuri Song

खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) लगातार रिकॉर्ड ब्रेक कर रहा है। यह इंडिया ट्रेंड रह चुका है, जहां पंजाबी और हिंदी इंडस्‍ट्री के गाने टॉप रैंक में होते हैं। वहां भी राकेश के इस गाने ने भोजपुरी का मान बढ़ाने का काम किया है।

Year 2020 Hit Bhojpuri Song

उनकी इस उपलब्धि से पूरा भोजपुरी जगत गौरवान्वित हो रहा है। खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि हम भोजपुरी के नए सिंगरों से भी अपील करेंगे कि आप भी राकेश भाई की तरह भोजपुरी माटी की मान बढ़ाने वाला काम करें।

Year 2020 Hit Bhojpuri Song

वहीं, राकेश मिश्रा ने कहा कि खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्‍ट्री के रियल सुपर स्‍टार हैं। उन्‍हें मेरा यह गाना पसंद आया। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। वे खुद भी एक अच्‍छे सिंगर हैं। मां सरस्‍वती उनके गले में विराजती हैं। हमारे इंस्‍परेशन हैं। आज सच में बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि उन्‍होंने मेरे गाने को पसंद किया। साथ ही भोजपुरी की ऑडियंस का भी शुक्रगुजार हूं कि आप लगातार मेरे गाने को प्‍यार और आशीर्वा दे रहें, तब भी ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ को अब तक 184,476,809 व्‍यूज मिले हैं।

ताज़ा ख़बरें