Varun Dhawan और Natasha Dalal इसी महीने शादी के बंधन में बधेंगे, ये है वेन्यू

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में हैं।

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में हैं।

दोनों का रिलेशनशिप एक दम ओपन है, दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं वेकेशन एंजॉय करते हैं। अब दोनों का डेटिंग का रिश्ता.. शादी के रिश्ते में बदलने वाला है।

वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding) की शादी को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और वेडिंग के लिए वेन्यू भी फाइनल कर लिया गया है।

वरुण धवन और नताशा इसी महीने अलीबाग में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वरुण ने शादी को लेकर अलीबाग में 5 स्टार होटल भी बुक कर लिया है। दोनों की शादी एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होने जा रही है।

वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए मेहमानों की संख्या में कमी आ सकती है। बताया जा रहा है कि शादी में केवल 200 लोग ही शामिल होंगे।

शादी को लेकर अभी तक वरुण धवन या उनके परिवार की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं नताशा दलाल के परिवार की तरफ से शादी को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

ताज़ा ख़बरें