Priyanka Chopra के Birthday पर जानें उनके करियर की 5 दमदार फिल्मों के बारे में, देखिये लिस्ट

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस ख़ास मौके पर आज हम आपको उनके करियर की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Priyanka Chopra Top 5 Movies: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बता दे, इन दिनों एक्ट्रेस ग्लोबल आइकॉन बन गई हैं। प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जादू बिखेर चुकी है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोल्लोविंग हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। प्रियंका नए यूथ की एक प्रेरणा बन कर उभरी हैं। यही नहीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Birthday) के कदम थमे नहीं उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। जिसने सबके दिलों पर चाप छोड़ दी हैं।आज हम उन्ही में से उनकी 5 हिट फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

फैशन

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movie Fashion) की फिल्म ‘फैशन’ जैसे उनके बिना अधूरी रहती। इस फिल्म में उनका किरदार इतना ख़ास रहा की वो सबके दिलों दिमाक में बस गया था। कंगना रनौत के साथ प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया। साल 2008 में रिलीज़ हुई ‘फैशन’ को सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की को एक फैशन मॉडल में बदलता हुआ दिखाया गया हैं। जो ग्लैमरस दुनिया का हिस्सा बनने के लिए हर कीमत चुकाती है।

जय गंगाजल

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका (Priyanka Chopra Movie Jai Gangaajal) के किरदार ने दर्शको को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में प्रियंका सख्त महिला पुलिस वाले के रूप में नजर आई थी। फिल्म महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देती है। फिल्म में प्रियंका के अभिनय ने सभी को मोह लिया था।

ऐतराज

अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘ऐतराज़’ में मुख्य किरदार में नजर आई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Aitraaz)। उन्होंने सोनिया रॉय के किरदार में अपनी शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। यह फिल्म प्रिंयंका की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म को 2005 के IIFA अवार्ड्स में दस नामांकन मिले, जिनमें से तीन अवार्ड्स इसने जीते थे। फिल्‍म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच प्रेम त्रिकोण को दिखाया गया है।

बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ सुपरहिट रही थी। फिल्म की कहानी से लेकर गाने हो या डायलॉग हो सब कुछ दर्शको को खूब पसंद आया। 2015 में रिलीज हुई इस भव्य ऐतिहासिक रोमांस में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Bajirao Mastani) काशीबाई के किरदार में नजर आती हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ने सभी के दिलों में जगह बना ली।

डॉन 2

फिल्म डॉन 2 फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी हैं। यह फिल्म 70 के दशक में बनी ‘डॉन’ की रीमेक थी जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म डॉन 2 में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोप्पिकर और ओम पुरी नजर आये थे। यह फिल्म वर्ष 1978 में आई फिल्म डॉन की रीमेक है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movie Don 2) यह फिल्म लोगों के बीच काफी चर्चित फिल्‍म है।

ये भी पढ़ें: पति Nick Jonas से पहले Priyanka Chopra की इन एक्टर्स के साथ बढ़ी थी नजदीकियां, इनमें से दो पहले से थे शादीशुदा

ताज़ा ख़बरें