Happy Birthday Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर जाने उनकी ज़िन्दगी से जुडी अनसुनी बातें

एक फरवरी को मनोज तिवारी का जन्मदिन था, ऐसे में आपको हम बताते हैं उनके संघर्ष के दिनों की कुछ ऐसी कहानियां जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको बताते है मनोज तिवारी की कुछ दिलचस्प बाते।

Happy Birthday Manoj Tiwari: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अब सिंगर, एक्टर होने के साथ-साथ राजनीति दल पर भी राज कर रहे है। मनोज तिवारी का ये सफर बहुत ही उतार चढ़ाव से भरा हुआ था। इतना लंबा सफर तय करना कोई मामूली बात नहीं थी।

एक फरवरी को मनोज तिवारी का जन्मदिन था, ऐसे में आपको हम बताते हैं उनके संघर्ष के दिनों की कुछ ऐसी कहानियां जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको बताते है मनोज तिवारी की कुछ दिलचस्प बाते।

आपको मालूम हो, मनोज तिवारी साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। मनोज की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मनोज तिवारी के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते है।

मनोज तिवारी ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए बताया की कैसे वो 4 किलोमीटर चलकर स्कूल जाया करते थे, प्लेटफार्म पर सोते थे। लेकिन अचानक चलते-चलते उन्होंने राजनीती का रास्ता चुना। जिसके बाद उन्हें कामयाबी हासिल हुई। साल 2009 में उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में वो वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से लड़े और हार गए थे। साल 2013 में मनोज भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दे, हालही में मनोज तिवारी 50 साल की उम्र की बेटी के पीता बने। मनोज तिवारी की बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उनके फैंस और दोस्तों ने उन्हें खूब सारी बधाईयाँ दी। मालूम हो, मनोज तिवारी ने साल 2020 में ही दूसरी शादी की है, जिसके बाद वो दोबारा पिता भी बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी ने उन्हें करीब 10 साल पहले ही तलाक ले लिया था।

बता दे, लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी। सुरभि भोजपुरी गायिका हैं और वह तिवारी के प्रशासनिक काम को देखती थीं। मनोज तिवारी के मुताबिक, इस शादी के लिए उनकी बेटी जिया ने कहा था। जिया और सुरभि के बीच अच्छे रिश्ते हैं। अपनी और सुरभि की शादी की बात को मनोज तिवारी ने छिपाकर रखा था। 30 दिसंबर को जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तब जाकर लोगों को पता चला कि उन्होंने फिर से शादी की है।

ताज़ा ख़बरें