Bollywood Controversial Actresses: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अक्सर देखा जाता है कि वो अपने दर्शकों के लिए कुछ नया-नया लेकर आती रहती हैं। बता दे इन अभिनेत्रियों के सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस होते है हलाकि फैंस के साथ ट्रॉल्स भी होते है। अभिनेत्रियों को कभी भरपूर प्यार मिलता है तो कभी ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है। कभी कभी अभिनेत्रियों के साथ सोशल मीडिया पर ट्रॉल्स ऐसा व्यव्हार कर देते है की उनका हौसला कमजोर पड़ जाता है। हलाकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जो ट्रॉल्स को मुहतोड़ जवाब देती हैं। इस लिस्ट में कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जो चुप चाप ट्रोलिंग को सेहती नहीं हैं। इन अभिनेत्रियों को बॉलीवुड की दबंग माना जाता है।
इस लिस्ट में सबसे पहले हम बात करेंगे बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की, कंगना को कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। कंगना को अक्सर हर मुद्दे पर बेबाकी से बयान देते देखा जाता था। कंगना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल्स का सामना करना पड़ता हैं, हलाकि इस बात का असर उनपर बिलकुल नहीं पड़ता। अभिनेत्री ट्रॉल्स का मुंह बंद करना बहुत ही अच्छी तरह जानती हैं। इसीलिए लोग उनके बारे में बोलने से पहले 10 बार सोचते हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी शुमार है। बता दे स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो आए दिन अपने अभिनय से ज्यादा अपने (Swara Bhaskar) ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा को उनके हर एक पोस्ट के लिए अक्सर ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन अपने बेबायक जवाब से स्वरा ट्रोल्स की बोलती बंद कर देती हैं, और इंटरनेट की सुर्खियों में आ जाती हैं।
इसी कड़ी में कंट्रोवर्सी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का नाम भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो ट्रॉल्स की बोलती मिनटों में बंद कर देती हैं। ऋचा को अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आता देखा गया है। हलाकि इन सब बात का ऋचा पर कोई असर नहीं पड़ता हैं।
ये भी पढ़ें: Heartbreaking: नसीरुद्दीन शाह 71 साल की उम्र में इस गंभीर बीमारी से हुए ग्रसित, बताया अपना दर्द