Billboard Music Awards: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का दिखा स्टाइलिश अवतार, स्लिट गाउन पहन एक्ट्रेस ने उड़ाए सबके होश

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 (Billboard Music Awards 2021) में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। देखें एक्ट्रेस की स्टाइलिश तस्वीरें

Billboard Music Awards 2021: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल आइकॉन के रूप में भी जानी जाती हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और लुक्स से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra in BBMA) लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी अदाकारी के साथ ही उनका फैशनेबल अंदाज भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुडी अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

वही इस बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 (Billboard Music Awards 2021) में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार रात धमाकेदार अंदाज में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 की शुरुआत हुई।

लॉस एंजिल्स में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन (Billboard Music Awards 2021) में प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा का विषय बन गया। एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया गया।

आपको बता दे, इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 (Billboard Music Awards 2021) के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक थाई-हाई स्लिट गाउन चुनी थी।

डोल्से एंड गब्बाना के डीप नेक गाउन में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को बेल्ट और कुछ एक्सेसरीज के साथ कंप्लीट किया था। इस गाउन में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखते ही बन रहा था।

2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में निक जोनास (Nick Jonas) ने अपने भाइयों केविन और जो जोनास और डीजे मार्शमेलो के साथ परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उनके साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Stylish Photos) भी थीं। इस म्यूजिक अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस देने के अलावा निक जोनास शो के होस्ट और रिप्रिजेंटेटर के रूप में भी नजर आए।

ये भी पढ़े: Vishal Singh और Varun Sood के साथ Nikki Tamboli ने ब्लैक बिकिनी पहने शेयर की बोल्ड तस्वीरें

ताज़ा ख़बरें