सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म पीके के लिए 1 रुपया भी नहीं लिया था?

टीवी से फिल्मों में आये सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दम पर एक मुकाम हासिल किया था। ६ साल के बॉलीवुड करियर में ही वो लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बना चुके थे। सुशांत के लिए फिल्मों में काम करना एक पैसे कमाने का जरिया नहीं बल्कि अपना टैलेंट दिखाने का एक माध्यम था। यही वजह है की शायद उन्होंने फिल्म पिके के लिए एक रुपया नहीं लिया था। राजकुमार हिरानी की फिल्म पिके में लीड रोल में थे आमिर खान और अनुष्का शर्मा। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी नज़र आये थे। हालाँकि उनका रोल कम समय का ही था पर काफी महत्वपूर्ण था। सुशांत ने फिल्म में काम करने के लिए राजकुमार हिरानी से एक रुपया भी नहीं लिया था। इस वजह से हिरानी ने सुशांत को शगुन के रूप में २१ रूपये थमा दिए। सुशांत ने कहा था की वो राजकुमार हिरानी के बहुत बड़े फैन हैं और ये उनका सौभाग्य था की उनके साथ काम करने का मौका मिला। सुशांत ने यह भी बताया की हिरानी ने बदले में उन्हें बहुत सारी किताबें दी जो एक्टिंग और फिल्म निर्देशन पर है। और यह तो हर किसी को पता है की सुशांत को किताबें पढ़ना कितना पसंद था। सुशांत की आखिरी फिल्म है दिल बेचारा जो अब ऑनलाइन प्लेटफार्म हॉटस्टार पर रिलीज़ की जा रही है।